गोरखपुर
पुरानी रंजिश में मारपीट, चार पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर। जिले के थाना सहजनवा के ग्राम सहिजना निवासी आदित्य प्रजापति पुत्र मोहन प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 30 जनवरी की शाम करीब चार बजे आदित्य के पिता मोहन प्रजापति बड़हरा गांव के पास स्थित अपने गेहूं के खेत को देखने गए थे। इसी दौरान गांव के ही बृजेश प्रजापति, गुलाब प्रजापति, राम सुन्दर प्रजापति और पूनम देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर मोहन प्रजापति को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए, साथ ही जान-माल की धमकी भी दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बृजेश प्रजापति व गुलाब प्रजापति पुत्रगण राम सुन्दर प्रजापति, राम सुन्दर प्रजापति पुत्र स्वर्गीय चनई प्रजापति तथा पूनम देवी पत्नी बृजेश प्रजापति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
