Connect with us

वाराणसी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों ने आंदोलन का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार –21 फरवरी अपराह्न 12 बजे कैण्ट रेलवे स्टेशन पर होगा धरना प्रदर्शन सभा व रैली। –रेलवे,डाक,आयकर,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डिफेंस,रेल डाक सेवा,जीवन बीमा, के साथ साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट, तहसील,ब्लाक स्तर के कर्मचारी होंगे शामिल

Loading...

वाराणसी। केंद्रीय और राज्य सरकार के विभिन्न कर्मचारी संगठनों तथा शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक कैण्ट स्थित नार्दन रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त रूप से आगामी 21 फरवरी 2022 को अपराह्न 12:00 बजे शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर कैण्ट रेलवे स्टेशन के प्रांगण से धरना,प्रदर्शन सभा और रैली आयोजित करने का निर्णय लिया। आयोजित धरने मे केंद्र एवं राज्य सरकार (रेलवे,डाक,आयकर,खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, डिफेंस,रेल डाक सेवा,जीवन बीमा, के साथ साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट, तहसील,ब्लाक स्तर) के हजारों कर्मचारी अपने अपने संगठनों के बैनर के साथ भाग लेंगे । बैठक में पुरानी पेंशन बहाली ब्यवस्था संयुक्त मंच का गठन भी किया गया।बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव व संचालन नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव राजकुमार ने किया। बैठक में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के सचिव सुनील कुमार सिंह ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी मिनिस्टीरियल एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव सुभाष शाह ,यूपी एमईएस वर्कर्स यूनियन के महासचिव इंद्रजीत प्रसाद,विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशोवर्धन त्रिपाठी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पवन कुमार,ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के महामंत्री अंकित चौबे, उद्यान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधांशु सिंह, आंतरिक लेखा सेवा संघ के विष्णु प्रसाद गुप्ता, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्त ,महेश त्रिपाठी, हरेंद्र यादव,प्रेम कुमार,राम तीर्थ, अखिलेश कुमार, रविशंकर प्रजापति, प्रदीपकुमार,सतीश कुमार,विवेक, राजमोहन, तपेश्वर, हरिओम सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के अन्त में संरक्षक महिमादत्त द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संयुक्त रूप से उपस्थित समस्त संगठनों के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी केन्द्रीय व राज्य कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page