Connect with us

वाराणसी

पुनर्वास सेवा में बेहतरीन जिले के रूप में चुना गया वाराणसी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी को इस साल पुनर्वास सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी एस राजलिंगम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा गैर-व्यावसायिक श्रेणी में पुनर्वास सेवाओं में योगदान देने के लिए नई सुबह संस्था और सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान के लिए जन विकास समिति को भी पुरस्कार मिलेगा। महिला श्रेणी में रीतू को भी सम्मानित किया जाएगा।

Loading...

वाराणसी ने प्रदेश का पहला जिला होने का गौरव हासिल किया जहां दिव्यांगों के लिए टी-20 मैच का आयोजन किया गया था। इसके अलावा अन्य सभी क्षेत्रों में वाराणसी ने पहले स्थान पर कब्जा किया। इस अवसर पर सरकार की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में लोकभवन सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page