Connect with us

गोरखपुर

पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केशभान राय

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला तहसील क्षेत्र के गोला कौड़ीराम सड़क मार्ग पर स्थित आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही के प्रांगण में गुरुवार को पूर्वांचल की धरती के महान व्यक्तित्व, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व उप शिक्षा मंत्री स्व. केशभान राय की स्मृति में आयोजित 35 वा संस्थापक दिवस समारोह बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस। कार्यक्रम में आए बतौर मुख्य अतिथि चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि स्व. केशभान राय का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह एक निडर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ महान गांधीवादी चिंतक और प्रदेश के पूर्व उप शिक्षा मंत्री रहे। उन्होंने उस दौर में शिक्षा की महत्ता को समझा जब संसाधनों का अभाव था। ककरही जैसे ग्रामीण क्षेत्र में आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज की स्थापना करना उनकी दूरगामी सोच का परिणाम था। आज यह संस्थान पूर्वांचल के शैक्षणिक चेतना को एक नया आयाम आधुनिकिकरण के साथ देकर हजारों युवाओं के भविष्य को संवार रहा है।

स्मार्ट क्लास के उद्घाटन को लेकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी अब प्रोजेक्टर और इंटरनेट के माध्यम से कठिन विषयों को यहां आसानी से समझ सकेंगे। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राय के उन सपनों को पूरा करने जैसा है, जैसा वह हर बच्चे के हाथ में ज्ञान की मशाल देखना चाहते थे।

चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सर्व प्रथम उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित किया। राजेश त्रिपाठी द्वारा विधायक निधि से नवनिर्मित अत्याधुनिक स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। यह पहल ग्रामीण अंचल के छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी। साथ ही क्षेत्र के दोनों सेनानियों पंडित केशभान राय व पं रामलखन शुक्ला की विद्यालय के बाहर लगी प्रतिमा पर छत लगवाने की बात कही। और छात्रों से कहा कि इंटरनेट का सीमित प्रयोग सूझबूझ के साथ शैक्षिक कार्यों हेतु करें।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता वीर बहादुर चंद और संचालन शिक्षक अजय कुमार शुक्ला ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में श्री चन्द ने कहा कि आजादी को अक्षुण्य बनाये रखना, हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् और समाजसेवी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. केशभान राय को अपनी पुष्पांजलि अर्पित किए।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रबंधक रविप्रताप राय एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. राय की पुण्यतिथि पर आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यह आयोजन हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण के बाहर स्थापित स्व. केशभान राय व रामलखन शुक्ला की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला।’ तथा ‘मेरे घर राम आये हैं।’ गीत पर छात्राओं का नृत्य देखकर दर्शक भाव विभोर हुए।

कार्यक्रम के दौरान स्व. केशभान राय प्रतिभा खोज तहसील स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में तहसील क्षेत्र के कक्षा 6 से 12 तक के चयनित प्रतिभागी छात्र-छात्राओं जिन्होंने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लाया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम व विगत खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को मेडल, कॉपी, कलम इत्यादि उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी रामकृपाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दयाशंकर पांडे, सुबाष राय, , दयाशंकर राय, , वेद प्रकाश त्रिपाठी, राणा सत्य प्रकाश सिंह, वशिष्ठ राय आदि रहे।

इस अवसर रतन प्रकाश दुबे, विद्याधर पांडेय, शिव प्रताप राय सहित विद्यालय के शिक्षक रजनीश नारायण सिंह, सतांशु राय, बीरेन्द्र, अनूप राय, दीपक सिंह, अरुन राय, अमित, रामकृपाल, नागेंद्र शर्मा, निजामुद्दीन आदि सहित समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page