Connect with us

गाजीपुर

पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात अन्तर्गत पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भवरूपुर में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में आस्था कुशवाहा, महक कुशवाहा, काजल प्रजापति, रुचि राजभर, अंशिका यादव आदि को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एआरपी सुधीर यादव, नोडल शिक्षक सतीश सिंह, प्रधानाध्यापिका सीमा पाल सहित प्रतीक सिंह, कमलेश यादव, चंदन यादव, संतोष कुमार सिंह, सीताराम पाल एवं नवीन चंद्र समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका सीमा पाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page