Connect with us

गाजीपुर

पीएम मोदी-सीएम योगी के नेतृत्व में जातिवाद और भ्रष्टाचार होगा समाप्त : अश्विनी त्यागी

Published

on

गाजीपुर। भाजपा संगठन पर्व 2024 के तहत मंडल अध्यक्ष चुनाव से संबंधित जिला पदाधिकारियों और मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेक्षक और पूर्व प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी ने कहा कि संगठन पर्व के माध्यम से संगठन संचालन में अच्छे, इमानदार, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि सभी को समान रूप से राजनीति में नेतृत्व के मौके मिलें। हम एक ऐसे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं, जो देश की दशा और दिशा को बदलने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रूप से काम कर रहे हैं।

अश्विनी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सामाजिक ताने-बाने को मजबूती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति का सफाया होगा, और अगले 10 वर्षों में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि अश्विनी त्यागी का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने धन्यवाद प्रकट करते हुए कार्यशाला की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिला सह चुनाव अधिकारी और महामंत्री ओमप्रकाश राय ने प्रेक्षक को अब तक की चुनाव स्थिति की जानकारी दी। बैठक का संचालन महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय, अभिनव सिन्हा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, राजेश राजभर, अखिलेश सिंह, श्यामराज तिवारी, जितेंद्र नाथ पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, मनोज सिंह, हरेंद्र यादव, सोमारू चौहान, शैलेश राम, मयंक जायसवाल, नितीश दुबे, सुरेश बिंद और राकेश यादव सहित सभी मंडल चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa