Connect with us

गाजीपुर

पिस्टल और कारतूस संग अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पैरामिलीट्री सबसिडियरी कैंटीन बहद ग्राम अतरौली के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक का नाम रजनीश सिंह उर्फ रानू है, जो चौजा खास थाना भुड़कुड़ा का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक तमंचा (.32 बोर पिस्टल) और एक अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 635/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीन दयाल पाण्डेय अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध असलहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page