Connect with us

वाराणसी

पिण्डरा विधायक ने पुंगनूर गायों को दी संजीवनी, गोसंरक्षण को मिला नया संबल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से पिण्डरा क्षेत्र के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने देश की दुर्लभ और प्राचीन पुंगनूर नस्ल की गायों के संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है।

विधायक ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जनपद स्थित पुंगनूर शहर से लाई गई दो जोड़ी पुंगनूर गायों को अपने कॉलेज परिसर स्थित गोशाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्थापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्राचीन ग्रंथों में वर्णित पुंगनूर गाय को भारत की सबसे पुरानी नस्लों में शुमार किया जाता है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है, और इसका ऐतिहासिक अस्तित्व लगभग 2000 वर्षों पुराना माना जाता है। इस नस्ल की प्रमुख विशेषता इसका छोटा कद और सीमित स्थान में आसानी से पाले जाने की क्षमता है, जो इसे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बनाती है।

विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि पुंगनूर गाय का संरक्षण केवल एक पशु नस्ल की सुरक्षा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और गौ-परंपरा के प्रति सम्मान का भाव है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस ऐतिहासिक नस्ल को अपनाएं और देश की सांस्कृतिक विरासत को संजोएं।

Advertisement

इस अवसर पर आशा एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रभात सिंह मिंटू, डॉ. सुरेंद्र नाथ सिंह, ओपी पटेल, शरद पांडेय मुन्ना, दीपक यादव, राजेश चौरसिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनमानस ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारतीय गौरव और ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम बताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page