Connect with us

वाराणसी

पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दीपावली की खुशियों में परिवार में छाया मातम

वाराणसी। जहां एक ओर दीपावली की तैयारियों से घर-घर में उत्साह का माहौल है, वहीं सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी सत्यम मौर्या (16 वर्ष) के परिवार में गम का साया है। सोमवार सुबह सब्जी लेने निकला सत्यम लौटकर घर नहीं आ सका। जैतपुरा थाना के अलईपुर स्थित सिटी स्टेशन के पास हुए दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सत्यम स्कूटी पर बैठा था तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने अलईपुर स्टेशन के पास उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सत्यम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्कूटी चला रहा व्यक्ति इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही सत्यम के परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्र ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न होने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page