Connect with us

वाराणसी

पिंडरा के धार्मिक स्थलों से हटाये गये लाउडस्पीकर

Published

on

Loading...
Loading...

गुरुवार को फुलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ पिंडरा क्षेत्र के मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान शुरू किया। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के आदेश और शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया। इस कार्रवाई के तहत पिंडरा बाजार स्थित स्वाराजी देवी स्कूल गली मस्जिद से भी लाउडस्पीकर हटाए गए।

Loading...

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह से न्यायालय के निर्देशों और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस प्रक्रिया को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि लाउडस्पीकर हटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया जा सके। यह कदम इलाके में शांति और कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page