वाराणसी
पावरलूम बुनकरों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिशासी अभियंता से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वाराणसी। कज्जकपुरा जोन में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से समाजवादी पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य दिलशाद अहमद डिल्लू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बुनकर समुदाय को बिजली कटौती और अनियमितता के कारण हो रही परेशानियों के समाधान की मांग की गई। अधिशासी अभियंता ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान पार्षद हाजी ओकाश अंसारी, जोहर प्रिंस, शाहिद मुस्तकीम, रिजवान अंसारी, और पप्पू अंसारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। दिलशाद अहमद डिल्लू ने बताया कि समाजवादी पार्टी बुनकरों और आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा।
