मऊ
पार्टी की रीढ़ हैं कार्यकर्ता, सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मान

मऊ। घोसी के मझवारा मोड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा की धर्मशाला में मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर घोसी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र जीतू मद्धेशिया ने की।
सम्मेलन में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि पार्टी के सदस्य ही उसकी असली ताकत होते हैं। यदि किसी पार्टी के पास सदस्य नहीं हैं, तो उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे और अधिक सक्रियता दिखाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें और सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने की भी अपील की।सुनील कुमार गुप्त ने यह भी कहा कि हर घर पर पार्टी का झंडा लगाकर नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और समाज व देश के हित में योगदान दें।
सम्मेलन में अरिजीत सिंह, प्रीत्युलता पांडेय, अखिलेश तिवारी और दीनबंधु राय ने भी संबोधन देते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर काम करती है। इसलिए देश की प्रगति के लिए भाजपा की नीतियों से जुड़ना आवश्यक है।
इस आयोजन में कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र जीतू मद्धेशिया, रुपेंद्र भारती, विश्वनाथ विश्वकर्मा, डॉ. ब्रजेश यादव, रामप्यारे प्रजापति, प्यारे लाल राजभर, डॉ. नागेंद्र सिंह, गिरिजापति राय, लालचंद चौहान, अखिलेश तिवारी, फिरोज अंसारी, अतुल शर्मा और प्रेमसागर शर्मा शामिल रहे।