Connect with us

पूर्वांचल

पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

ग्राम प्रधान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

कासिमाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुरवत गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम सन्नी पानी भरे सोख्ते में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

परिजनों का आरोप – प्रधान की लापरवाही से हुआ हादसा
मृतक के पिता अर्जुन राम का आरोप है कि छह महीने पहले ग्राम पंचायत द्वारा उनके घर के पास नाबदान के पानी को इकट्ठा करने के लिए सोख्ता बनाया गया था। उन्होंने बार-बार ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता से सोख्ते पर ढक्कन लगाने की मांग की, लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया गया। इस लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई।

कैसे और कब हुआ हादसा
रविवार सुबह करीब आठ बजे सन्नी घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सोख्ते में गिर गया। परिजनों को घटना की जानकारी करीब आधे घंटे बाद हुई। तत्काल सन्नी को गड्ढे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक के पिता अर्जुन राम की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (आईपीसी की धारा 304) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है। वहीं, उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार और क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement

मासूम की मौत से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी ग्राम प्रधान की लापरवाही की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page