Connect with us

सोनभद्र

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोहरीघाट में पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से बढ़ाई सुरक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में दोहरीघाट में भी पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आई। थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कस्बा पुलिस बूथ, सब्जी मंडी, रामघाट होते हुए पुनः थाने पर आकर समाप्त हुआ।

मार्च के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की सक्रियता देखने को मिली जिससे जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और अराजक तत्वों को सख्त संदेश मिला। थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में विश्वास बनाए रखना और शांति व्यवस्था को हर हाल में कायम रखना है।

Loading...

इस फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक दीप नारायण, महादेव गुप्ता, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, अमितेश मिश्रा, कांस्टेबल राज बहादुर यादव, दिलीप, संदीप यादव, महिला कांस्टेबल नेहा सिंह, प्रिया गौड़, ज्योति समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च के जरिए दोहरीघाट पुलिस ने यह संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page