Connect with us

सियासत

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बुद्धदेव भट्टाचार्य’ का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य का निधन हो गया है। भट्टाचार्या ने गुरुवार सुबह करीब 8.20 बजे आखिरी सांस ली है। वह काफी समय से सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी है।

Loading...

माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री थे। भट्टाचार्य ने लंबे समय तक बंगाल में शासन किया था। वह 80 साल के थे और बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। अपनी सियासी पारी से रिटायरमेंट के बाद भी वो लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। बुद्धदेव भट्टाचार्य को जुलाई महीने के आखिर में सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page