गोरखपुर
पशु तस्करी के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट की पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल तथा दो राशि गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी, थाना गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मिठाई लाल, मदनी कुमार और गुड्डू लोना को गिरफ्तार किया। तीनों अभियुक्तों के पास से एक अदद बिना नम्बर प्लेट की पिकअप वाहन, दो अदद मोटरसाइकिल और दो राशि गोवंशीय पशु बरामद किए गए।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गगहा में मु0अ0सं0 49/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मिठाई लाल पुत्र बसन्त हरिजन निवासी उनवल वार्ड नं0 7 नियर पावर हाउस थाना खजनी जनपद गोरखपुर, मदनी कुमार पुत्र रामबली लोना निवासी देउरबीर थाना गगहा जनपद गोरखपुर तथा गुड्डू लोना पुत्र नीरहु लोना निवासी जंगल उन बउरहवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, उपनिरीक्षक रविन्द्र प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, कांस्टेबल अरूण यादव, कांस्टेबल एकांश सिंह तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, थाना गगहा जनपद गोरखपुर शामिल रहे।
