Connect with us

अपराध

पर्यटकों का चेन चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को दशाश्वमेध पुलिस ने माल के साथ किया गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी: अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में थाना दशाश्वमेध पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 73/2023 धारा 379/411 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण देवनाथ कुमार पुत्र संतोष राउत निवासी अहरार, पिपरा, पोस्ट विसनडीह, थाना गवनहा, जनपद पश्चिमा चंपारण बिहार उम्र करीब 24 वर्ष  दिलीप कुमार पुत्र विरेन्द्र प्रसाद निवासी अहरार, पिपरा, पोस्ट विसनडीह, थाना गवनहा, जनपद पश्चिमा चंपारण बिहार उम्र करीब 31 वर्ष 3.अंसार अहमद पुत्र मजारुल हक निवासी जे- 23/51 कमालपुरा, थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष को आज राजेन्द्र प्रसाद घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना दशाश्वमेध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना बी नारायण अम्मा पत्नी गंगाय्या निवासी यल्लया पल्ली, थाना ओगुल्लावरी पल्ली मण्डल,जिला कड़प्पा आन्ध्रप्रदेश अपने साथियों के साथ वाराणसी पर्यटन के दृष्टिगत आयी हुई थी। 27 नवम्बर 2023 को वाराही माता मंदिर दर्शन करने हेतु जा रही थी कि 03 अज्ञात व्यक्तियों ने सोने की चेन व मोबाइल चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना पर मु0अ0सं0 73/2023 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया है ।    

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page