Connect with us

वाराणसी

परिवार से नाराज होकर दो बहनों ने छोड़ा घर, पुलिस ने किया चंद घंटे में बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के थाना लालपुर-पांडेयपुर अंतर्गत हुकुलगंज क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनें परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर कहीं चली गई थीं। घटना से चिंतित परिवार ने तत्काल इसकी सूचना थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की। टीम में उप निरीक्षक श्रीराम उपाध्याय, प्रभारी उप निरीक्षक करुणाशील, क्राइम टीम प्रभारी विद्यासागर और कांस्टेबल मनीष तिवारी ने समन्वित प्रयास किए।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान यह पता चला कि दोनों बहनें कैंट क्षेत्र में देखी गई हैं। चंद घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल कैंट से बरामद कर लिया।

दोनों बहनों की बरामदगी के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और उनकी सराहना की।

थाना प्रभारी विवेक पाठक ने इस मौके पर कहा कि पारिवारिक मामलों में संवाद और सहमति बेहद जरूरी है। छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए, ताकि परिवारिक संबंध मजबूत बने रहें।

Advertisement

पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस की सक्रियता और जिम्मेदारी ने न केवल परिवार को राहत पहुंचाई, बल्कि यह भी साबित किया कि वाराणसी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page