Connect with us

बलिया

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बाढ़ और सिंचाई कार्यों की समीक्षा बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बरसात से पहले पूरे हों निरोधात्मक उपाय

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने शुक्रवार को लोनिवि डाक-बंगले में बाढ़ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने जिले में चल रहे बाढ़ निरोधात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बरसात से पहले सभी जरूरी कदम उठा लिए जाएं ताकि इस बार किसी भी गांव या इलाके में पानी से संबंधित समस्या न आने पाए। माल्देपुर और चैनछपरा क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तय समय पर इन कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए।

सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया कि खेतों की जोताई-बोवाई के मौसम में नहरों में पानी की आपूर्ति निरंतर बनी रहे। टेल तक पानी पहुंचना चाहिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यदि कहीं से पानी न आने की शिकायत मिलती है या किसान नाराजगी जताते हैं तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याएं लेकर मौके पर पहुंचे, जिनकी शिकायतों का मंत्री ने मौके पर ही समाधान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page