अपराध
पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
मिर्जापुर। जनपद के संतनगर थाना क्षेत्र के शीतलगढ़ गांव में रविवार की रात पति-पत्नी के विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा शिवा परिजनों से अलग रहता था। रविवार की रात करीब 9 बजे उसका पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह घर के अंदर सोने चला गया और पत्नी अपने बच्चे के साथ बाहर ओसारे में सो गई। सुबह जब पत्नी ने शिवा को लकड़ी के बड़ेर में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता देखा, तो उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक डेढ़ वर्षीय बेटा है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
