Connect with us

राज्य-राजधानी

पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, पीड़ित ने डीएम को दिया शिकायती पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के डूहिया कला निवासी उमेश कुमार ने पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मंगलवार सुबह 10:00 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित के अनुसार उसे लगभग 40 वर्ष पूर्व उक्त भूमि का पट्टा मिला था, जिस पर उसका शांतिपूर्ण कब्जा है। उसी जमीन पर उसका मकान बना हुआ है और बगल की पट्टे की जमीन पर वर्षों से छप्पर रखा था।

Loading...

आरोप है कि गांव के कुछ मनबढ़ लोग जमीन हड़पने की नीयत से उसे निर्माण कार्य करने से रोक रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विरोधियों पर पहले भी छप्पर जलाने का मुकदमा दर्ज है जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उसे न्याय दिलाने और कब्जा सुरक्षित कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page