Connect with us

वाराणसी

पं रामप्रवेश चौबे पीजी कालेज में पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की आज चौथी बरसी है। 14 फरवरी, 2019 को दोपहर करीब 3:00 बजे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे। CRPF के काफिले में 78 बसें थीं। इस काफिल में सीआरपीएफ के लगभग 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर की यात्रा कर रहे थे।

Loading...

इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगे
पुलवामा आतंकी हमले को चार साल हो चुके हैं लेकिन इसके जख्म और दर्द आज भी हरे हैं। सोशल मीडिया पर #pulwamaattack और #pulwama ट्रेंड हो रहा है। लोग शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे है कि यह वो दिन है जिसे हम कभी भूलेंगे नहीं और न ही दोषियों को माफ करेंगे। वहीं कुरौली रजला नीयार स्थित पंडित रामप्रवेश चौबे पीजी काॅलेज के प्रांगण में पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रबंधक पंडित सतीश चौबे ने अमर बलिदानी शहीदों की शौर्य गाथा का बखान करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page