Connect with us

वाराणसी

पंडित कृष्णदेव उपाध्याय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: बीएचयू ने यूपी कॉलेज को 4-1 से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

झांसी हॉस्टल की भदोही पर 4-0 से बड़ी जीत

वाराणसी। गंगापुर इंटर कॉलेज के मैदान पर गंगापुर अकेडमी द्वारा आयोजित 39वीं पंडित कृष्णदेव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मालवीय बीएचयू और यूपी कॉलेज के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।

यूपी कॉलेज के वरुण सिंह ने 16वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई लेकिन बीएचयू के किशन यादव ने 45वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद बीएचयू के रोहित यादव, निशांत और सोनू यादव ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाई।

Advertisement

दूसरे मैच में डीएचए बहराइच और रामपुर हॉस्टल के बीच कांटे की टक्कर हुई। 27वें मिनट में मुरारी ने फील्ड गोल कर बहराइच को बढ़त दिलाई और अंत तक यही स्कोर बरकरार रखते हुए 1-0 से जीत हासिल की।

तीसरे मुकाबले में बीएलडब्ल्यू वाराणसी और गंगापुर हॉकी अकेडमी ब्लू का सामना हुआ। बीएलडब्ल्यू के शेखर ने 16वें मिनट में पहला गोल कर बढ़त बनाई।

इसके बाद प्रभाकर और सुनील सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए एक-एक गोल दागा। गंगापुर की ओर से सुरेंद्र कुमार ने एक गोल किया लेकिन बीएलडब्ल्यू ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया।

चौथे मैच में विवेक एकेडमी ने बनारस हॉस्टल के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। गौरव यादव ने दो और प्रशांत ने एक गोल कर 3-0 से जीत दर्ज की।

पांचवें और आखिरी मैच में झांसी हॉस्टल ने भदोही को 4-0 से हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी नवनीत जायसवाल और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी फहीम सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

अतिथियों का स्वागत डॉ. चेतनारायण राजभर और टीम ने किया जबकि स्मृति चिह्न अकेडमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी और अन्य सदस्यों ने भेंट किए। पर्यावरण संरक्षण के तहत आंवले का पौधा अतिथियों को भेंट किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page