Connect with us

पूर्वांचल

नॉन इन्टरलाक कार्य को लेकर इन गाड़ियों के मार्ग में हुआ परिवर्तन

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के खन्ना स्टेशन पर नया इन्टरलाकिंग पैनल लगाये जाने के लिए नॉन इन्टरलाक कार्य किये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।

  • अमृतसर से 14 अगस्त,2022 को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सानेहवाल-चंडीगढ़ के रास्ते चलायी जायेगी।
  • बनमंखी से 13 अगस्त,2022 को चलने वाली 14617 बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग राजपुरा जं.-धूरी जं.-लुधियाना के रास्ते चलायी जायेगी। फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सरहिन्द एवं ढंडारी कलां स्टेशनों पर नही रहेगा।

गोरखपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल पर स्थित सहदेईबुजुर्ग यार्ड एवं चकमकरंद स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण एवं दोहरीकरण कार्य किये जाने के लिए यातायात ब्लॉक दिये जाने के कारण 18 अगस्त, 2022 को गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तनः

Loading...
  • गाड़ी सं.13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 18 अगस्त, 2022 को छपरा ग्रामीण-हाजीपुर-षाहपुर पटोरी-बरौनी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा ग्रामीण-भरपुरा पहलेजाघाट-पाटलिपुत्र-मोकामा के रास्ते चलायी जायेगी।

गोरखपुर: यात्री जनता की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा निम्न विशेष गाड़ियों का टर्मिनल लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर किया गया तथा दादर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान निम्न रहेगा।
शार्ट टर्मिनेशनः-

  • बलिया से 10 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01026 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन 03.30 बजे पहुँचेगी।
  • गोरखपुर से 11 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन 03.30 बजे पहुँचेगी।
    शार्ट ओरिजिनेशनः-
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन से 14.05 बजे चलायी जायेगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अगस्त, 2022 से प्रस्थान करने वाली 01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर दादर स्टेशन से 14.05 बजे चलायी जायेगी।
  • गोरखपुर| रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के राई का बाग-फलोदी रेल खण्ड पर जलजमाव के कारण जैसलमेर से 09 अगस्त,2022 को चलने वाली 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस भगत की कोठी से चलायी जायेगी एवं यह गाड़ी जैसलमेर से भगत की कोठी के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page