मुम्बई
नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ की धार्मिक यात्रा संपन्न

मुंबई। दिव्यांगजनों के मानसिक, शारीरिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक विकास के उद्देश्य से ‘नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ’ ने शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक यात्रा कर वापस लौटा। शुक्रवार को अंधेरी (पूर्व) के ओल्ड नगरदास रोड स्थित पानीपत मैदान से 95 लोगों के साथ शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक यात्रा पर निकली बस को स्थानीय विधायिका ऋतुजा रमेश लटके ने झंडी दिखाकर तथा आरटीआय कार्यकर्ता अनिल गलगली ने नारियल फोड़कर रवाना किया।


इस संबंध में यात्रा के संयोजक व संस्था अध्यक्ष टी.एन. दुबे ने बताया कि, धार्मिक यात्रा का यह 20 वां वर्ष है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में समाजसेवी गणेश अग्रवाल, समाजसेवी प्रमोद श्याचारण पाण्डेय, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, एडवोकेट अशोक मिश्रा, ज्ञानशिखा टाइम्स के क्राइम रिपोर्टर अरुण कुमार सिंह, एडवोकेट प्रदीप भुता, उत्तम पांडेय, दिनेश सिंह, नितेश तिवारी, अनूप तिवारी, शंकर मिश्रा, चिंतामणि पाठक, संतोष कुमार दुबे, प्रभाकर शुक्ला, कामगार नेता विकास तिवारी, मनीष तिवारी, शेखर कांगूने, योगिता म्हात्रे, दीपक दुबे, कुमार वैभव व गुरुजस यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
