वाराणसी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन से मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसान करेगे क्रान्ति का आगाज
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। आज रविवार सुबह दस बजे बैरवन मे किसान संघर्ष समिति के मुख्य संरक्षक विनय शंकर राय “मुन्ना” की अध्यक्षता मे कोर कमेटी मोहनसराय किसान संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक हुई, जिसमे सर्वसम्मत से तय हुआ कि भारत मां को गुलामी की बेडियो से मुक्त कराने एवं अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये क्रान्ति का उच्च प्रतिमान स्थापित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 126वी जयंती के दिन से किसान अन्दोलन को और तेज करने के लिये संकल्प सभा के माध्यम से किसान क्रान्ति का आगाज करेगे, बैठक का संचालन करते हुये लाल बिहारी पटेल ने कहा कि अन्नदाता के हक अधिकार को वैधानिक तरीके से लेने के लिये हम सबको अन्दोलन की धार को तीब्र करना होगा, धन्यवाद ज्ञापन करते हुये किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मेवा पटेल ने कहा कि हम सबके अल्टीमेटम की अवधि अब समाप्त हो गयी हम सबको अब अन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिये संघर्ष का बिगुल फूंकना होगा ।
बैठक की अध्यक्षता विनय शंकर राय “मुन्ना”, संचालन बिहारी पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन मेवा पटेल ने किया , बैठक मे प्रमुख रूप से विजय वर्मा, दिनेश तिवारी, हृदय नरायण उपाध्याय, जय प्रकाश मिश्र “बच्चा गुरू”, विजय गुप्ता, अवधे, शरमेश, दिनेश, सूरज, नीरज ,राकेश, मनोज , अनिल, जितेंद्र , दीपू इत्यादि शामिल थे।
