Connect with us

मिर्ज़ापुर

नीतू पासवान बनीं मऊ महिला जिला अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

आरती पासवान को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

मिर्जापुर। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश अध्यक्ष (महिला, पूर्वी उत्तर प्रदेश) व उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रीति उपाध्याय ने संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार नीतू अमित पासवान को मऊ जनपद का महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उनके नेतृत्व में महिला मोर्चे को सक्रिय कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का गठन करें और तहसील, मंडल व ब्लॉक स्तर तक संगठन को विस्तारित करें।

साथ ही, बनी कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कार्यालय से अनुमोदित कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डॉ. उपाध्याय ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आरती पासवान को महिला मोर्चा, पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इ

स नियुक्ति को प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने तथा महिला मोर्चे को सशक्त दिशा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page