Connect with us

चन्दौली

“नियमित संतुलित पोषक आहार माइग्रेन की समस्या से दिलायेगा निजात” : डॉ. अरुण स्वामी

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा मंगलवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय में योग और स्वस्थ जीवनशैली पर एक विशेष स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मानसिक तनाव से छुटकारा पाने और संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. अरुण स्वामी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक गंभीर समस्या बन चुका है। यह न केवल माइग्रेन, उच्च और निम्न रक्तचाप जैसी समस्याओं को जन्म देता है, बल्कि दिल से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक का भी प्रमुख कारण बनता है। खासतौर पर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर तनाव का गहरा प्रभाव पड़ रहा है। मोबाइल और सोशल मीडिया की लत इस तनाव को और अधिक बढ़ा रही है।

Loading...

डॉ. अरुण स्वामी ने बताया कि तनाव से बचने के लिए संतुलित पोषण, नियमित योग, प्राणायाम और संगीत थेरेपी को अपनाना बेहद जरूरी है। सही आहार और सकारात्मक मानसिकता अपनाकर न केवल माइग्रेन जैसी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है, बल्कि संपूर्ण जीवन भी स्वस्थ और आनंदमय बनाया जा सकता है।

इस कार्यशाला में सौरभ, अजय भारती, रोहित कुमार, मनीष, किशन, प्रदीप, सोनू, अजीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page