Connect with us

पूर्वांचल

निपुण आंकलन टेस्ट में विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता का परीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले में बेसिक विद्यालयों में आयोजित “निपुण आंकलन टेस्ट (NAT)” राज्य परियोजना उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ संतोष कुमार उपाध्याय के निर्देशन में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। ब्लॉक घोसी के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली में कक्षा 6 से 8 तक के 175 विद्यार्थियों में से 173 विद्यार्थियों ने इस टेस्ट में भाग लिया।

परीक्षा के दौरान एस.आर.जी. अरविन्द पाण्डेय ने शैक्षिक समर्थन और निगरानी की। उन्होंने बताया कि इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता, उपस्थिति और शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन करना है, ताकि प्राप्त परिणामों के आधार पर बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक योजना बनाई जा सके। इसके अलावा, यह टेस्ट बच्चों के ओ.एम.आर.सीट आधारित टेस्ट के रूप में भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है और उनके सर्वांगीण विकास का मूल्यांकन भी करता है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को मापना और आवश्यक सुधार करना है।

इसके अलावा यह परीक्षा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और शासन द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त योजनाओं का आकलन भी करती है।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि एक शिक्षित और प्रगतिशील भारत का सपना साकार हो सके। इस मौके पर डॉ. रामविलास भारती, कमलेश राय और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page