वाराणसी
निदेशक रोग नियंत्रण द्वारा वाराणसी मंडल के पशु चिकित्सा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
वाराणसी। डा. पी के सिंह,निदेशक रोग नियंत्रण और डा. डी के तिवारी, अपर निदेशक द्वारा एल एच डी बीमारी के संबंध में संयुक्त रूप से वाराणसी जनपद का भ्रमण किया गया और भ्रमण के दौरान जनपद में टीकाकरण की प्रगति का जायजा लिया गया।
निदेशक की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। इस बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर और जौनपुर के साथ-साथ जनपद के समस्त पशुधन प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निदेशक महोदय द्वारा पशुओं से संबंधित बीमारी और उसके टीकाकरण के बारे में सख्त निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में प्रत्येक दशा में टीकाकरण का कार्य 20 अक्टूबर तक पूर्ण करना है।इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सभा स्तर पर सर्विलांस के कार्य को सघन निगरानी में करने का निर्देश दिया।
