मऊ
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जागरूकता और सम्मान का संगम
Loading...
Loading...
मऊ (जयदेश)। मऊ के घोसी ब्लॉक स्थित सिपाही इब्राहिमाबाद बाजार में वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वाराणसी के सद्भावना हॉस्पिटल की डॉक्टर शिखा जायसवाल ने बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही स्त्री रोग और उनसे बचाव के उपायों पर जागरूकता फैलाने का काम किया।
Loading...

महिला शिक्षिकाओं को इस विषय पर प्रशिक्षण दिया गया और बच्चियों को भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य उपेंद्र उपाध्याय ने डॉक्टर शिखा जायसवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Continue Reading
