अपराध
नाश्ते का पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा
Loading...
Loading...
वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर में नाश्ते के बकाया पैसे मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह मनबढ़ों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। पीड़ित दुकानदार, सीताराम यादव की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Loading...
दुकानदार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे साहिल, मेराज, मोंटी और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति दुकान पर नाश्ता करने के बाद बिना पैसे दिए जाने लगे। पहले से ही 750 रुपये बकाया थे, जिन्हें मांगने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Continue Reading
