वाराणसी
नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा काशी वैश्विक गौरव सम्मान
वाराणसी। समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना एवं उनको सम्मानित करके प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रस्तुत करना काशी वैश्विक गौरव सम्मान का लक्ष्य है आगामी 21 अगस्त को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी वैश्विक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इस संबंध में आयोजक मंडल द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें डॉ कुमार उत्सव एवं अजय जयसवाल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा अन्नपूर्णा स्वरूप पूजा जाता है इसी कारण वाराणसी पूर्वांचल एवं कुछ देश की ऐसी प्रेरणा स्रोत नारियों का सम्मान करने के लिए हम लोगों ने इस बार काशी वैश्विक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया है जिसमें प्रत्येक क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर प्राप्त करने वाली 18 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी की मेयर मृदुला जायसवाल रहेंगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डॉ कुमार उत्सव अजय जयसवाल डॉक्टर श्वेता सिंह डॉक्टर एस एस बेहरा विशाल जयसवाल नीरज पारीक उपस्थित रहे।
