Connect with us

वाराणसी

नागेपुर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Published

on

Loading...
Loading...

आशा सामाजिक विद्यालय का 32वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मिर्जामुराद (वाराणसी)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा संचालित आशा सामाजिक विद्यालय का 32वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार को विद्यालय परिसर में भव्य बाल मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार, यूनियन बैंक के उप अंचल प्रमुख कुमार दीप्तिमान गुप्ता, वरिष्ठ गांधीवादी समाजसेवी रामधीरज भाई, जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पांडेय तथा लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा निहित होती है और ऐसे आयोजन उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

Advertisement

बाल मेले में बच्चों ने खानपान स्टॉल, संगीत प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं ने यह संदेश दिया कि आज की बालिकाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और वे सैनिक बनकर देश की सेवा से लेकर राजनीति में नेतृत्व तक की भूमिका निभा सकती हैं।

इसके अतिरिक्त स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शांति-सद्भाव पर आधारित कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। मेले में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील मास्टर, स्वागत विद्या एवं मंजिता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान, डॉ. नरेंद्र कुमार पटेल, सीमा, ज्योति, आशीष, एसआई अजय तिवारी, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल, शमाबानो, मनीष, अनुभव, बेबी, श्यामसुंदर, पंचमुखी, अनीता, सोनी, आशा, रामबचन, शिवकुमार, मनीषा, मधुबाला, अंबिका, अवनीश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page