Connect with us

मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नहीं देखी दीपिका की एक भी फिल्म, बताई वजह

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। नवाज ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर पूछे गए एक सवाल में गजब जवाब दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे में भी बड़ी बात कही है।

दरअसल नवाजुद्दीन इन दिनों अपने गाने ‘सैयां की बंदूक’ का प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में उनसे कई सवाल किए गए। इंटरव्यू के दौरान से पूछा गया कि क्या उन्होंने ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कोई फिल्म देखी है, तो इसके जवाब में ऐक्टर ने कहा कि मैंने दीपिका की कोई फिल्म नहीं देखी और ना ही उनका काम देखा है, इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कह सकते।

Loading...

इसके बाद उनसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 के बारे में भी पूछा गया तो नवाजुद्दीन ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन आगे जरूर देखेंगे। वहीं जब उनसे श्रद्धा कपूर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह उनके बारे में कुछ नहीं जानते हैं।

वहीं नवाजुद्दीन ने कंगना रनौत की भी तारीफ की है। नवाजुद्दीन की प्रफेशनल लाइफ की बात करें तो आने वाले दिनों में वह फिल्म अद्भुत, नूरानी चेहरा और संगीन’ में नजर आएंगे। फिल्म अद्भुत को सब्बीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि फिल्म नूरानी चेहरा को नवनियत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें कृति सेनन की बहन नुपुर भी होंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page