Connect with us

मिर्ज़ापुर

नरायनपुर में रबी कृषि गोष्ठी और किसान मेले का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। विकास खण्ड नरायनपुर में सोमवार को रबी कृषि गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया और इसे आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताया।

कृषि योजनाओं की जानकारी
उप कृषि निदेशक मीरजापुर, विकेश कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सोलर पंप की सुविधा के लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर बुकिंग करने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने उद्यानीकरण और पोषण वाटिका की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे गुणवत्तापूर्ण सब्जी उत्पादन कर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

कृषि कल्याण मंत्रालय के डॉ. एस.एन. सिंह ने रबी फसलों और उनके कीट नियंत्रण के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।जनपद सलाहकार डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने मोटे अनाज जैसे रागी, सांवा, कोदो, बाजरा और ज्वार की खेती को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन फसलों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

राम बहादुर मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए), ने किसानों को मृदा परीक्षण और उसके तत्वों की जानकारी प्रदान की। कृषि, पशुपालन और अन्य विभागों ने मेले में अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं और तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-बी), ने किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page