वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी: प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल शकील अहमद और पुलिस QRT के सहयोग से G-20 सम्मेलन के दृष्टिगत चौका घाट से पुलिस लाइन चौराहे तक मकबूल आलम रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए मुख्य मार्ग से अवैध रूप से रखे हुए तमाम गुमटी, काउन्टर हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही लावारिस हालत में रखे हुए गुमटी और काउन्टर ज़ब्त भी कर लिया गयाl
प्रवर्तन दल द्वारा अन्य अभियान निम्नलिखित हैं: –
प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश सोनिया सिद्ध गिरी बाग स्थित रामलीला चबूतरे के नीचे अवैध रूप से दुकानदारी करने के सम्बंध में का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्री वास्तव के साथ मौके पर पहुंच मौके कार्यवाही के दौरान अवगत कराया गया कि रामलीला का मंच दोनों छोर पर पूर्व का बना हुआ है, वर्तमान समय में एक मंच बंद था जबकि एक मंच में भवन निर्माण सामग्री की दूकान चलाई जा रही थीं, जिसे ताला लगा कर बंद करवा दिया गया है, मौके पर दुकान के स्वामी द्वारा बताया गया कि वो किरायेदार है, उक्त दुकान समिति द्वारा किराए पे दिया गया है।
जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह द्वारा दूरभाष पर दिए गए निर्देश नदेसर गडहिया क्षेत्र में गली के भाग पर अवैध रूप से स्थाई निर्माण किए जाने के सम्बंध में का निस्तारण करते हुए मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रुकवाते हुए अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी दिया गया कि आज शाम तक उनके द्वारा किया गया निर्माण स्वत: हटा लें l
अर्दली बाजार से प्राप्त शिकायत दुकानदारों द्वारा पटरी पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच पूरे बाजार में घोषणा कर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही सख्त हिदायत दिया गया कि किसी भी प्रकार से अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध ना करें l
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश अस्सी घाट पर कराए जा रहे अवैध निर्माण के संबंध में का अनुपालन करते हुए मौके पर पहुंच जाँच करने से पता चला कि उक्त निर्माण अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राज कुमार वर्मा के संरक्षण में पुलिस सहायता बूथ का निर्माण करवाया जा रहा है अतः अस्सी पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राज कुमार वर्मा से मौके पर वार्ता कर निर्माण कार्य रुक वा दिया गया और दूरभाष पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार से वार्ता करवा दिया गया।
दुर्गा कुंड स्थित शक्ति नगर कॉलोनी दीन दयाल पार्क के पास से प्राप्त शिकायत मकान के आगे अवैध रूप से चारदीवारी बना कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में मौके पर पहुंच जाँच करने से पता चला कि मकान ओम प्रकाश श्रीवास्तव नामक व्यक्ती का है जिन्हें ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके।
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए नमो घाट से सभी अवैध वेंडरों को हटवा कर पूरा घाट का इलाक़ा खाली करवाया गया l
उपरोक्त अभियान के दौरान मार्गों में कुछ अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही उन्हें जुर्माना भी किया गया l
कुल जुर्माना राशि रु2,900 वसूला गया l
