Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, अवैध रूप से झुग्गी बनाकर दुकानदारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से पिपलानी कटरा स्थित गली के नुक्कड़ पर (वंदना होटल के सामने) अवैध रूप से ठेला लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने की शिकायत पर मौके पर पहुंच वेंडर को सख्त चेतावनी देते हुए नुक्कड से हटवा कर वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मिल कर कचहरी स्थित बनारस क्लब के बाउंड्री वाल के साथ बेतरतीब ढंग से लगे हुए वेंडरों को व्यवस्थित कर नाला खाली करवाया गया कुछ को अत्याधिक अतिक्रमण करने के कारण जुर्माना भी किया गया l

Loading...

कचहरी नदेसर मार्ग वरुणा पुल के किनारे अवैध रूप से झुग्गी बना कर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए 02 दिनों का समय दिया गया ताकि वे जगह खाली कर सकें l पशु चिकित्सा अधिकारी के उपस्थिति में फार्मासिस्ट अमर नाथ द्विवेदी और उनकी टीम के साथ संयुक्त अभियान चला कर नगवां क्षेत्र से 13 गाएँ ज़ब्त कर कांजी हाउस भेज दिया गया lइस दौरान कुल जुर्माना राशि 4,150 रुपया वसूला गया|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page