Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आदेश के क्रम में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जोनल अधिकारी वरुणापार जोन प्रमिता सिंह के नेतृत्व में, प्रवर्तन दल प्रभारी, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के साथ यातायात पुलिस QRT, के सहयोग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा से नदेसर और पुलिस लाइन से पहडिया, आशापुर, सारनाथ. हवेलिया, पुराना आर.टी.ओ. होते हुए काली माता मंदिर तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित है :-

पूरे मार्ग में सड़क और पटरी पर अवैध रूप से मार्ग सामान/होर्डिग/दुकान के रखे सामान को हटवाया/जब्त किया गयाl

पूरे मार्ग में जी-20 की तैयारी के लिये सफाई और सुंदरता के लिये सहयोग की अपने अपने दुकानों को साफ एवम सुंदर बनाने का आग्रह किया ग्या।

टिन शेड लगाये हए दुकानदारों को भी व्यक्तिगत रूप से और सार्वजनिक घोषणा कर के सूचित किया गया और उसे स्वत: से हटा लेने के लिये एक दिन का वक्त दिया गयाI

उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान लावारिस हालत में सड़क और पटरी पर रखे हर ठेले और काउंटर लगभग 02 गाड़ी से अधिक सामान जब्त कर लिया गयाI

Advertisement

अतिक्रमण और प्लास्टिक पर जुर्माना भी किया गया। कुल जुर्माना रुरु8,900 वसूला गया|

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page