वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से सिगरा क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (सिगरा रथ यात्रा मुख्य मार्ग पर गुमटी व काउन्टर लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंच गुमटी और काउन्टर हटवा दिया गया साथ ही मुख्य मार्ग पर ही लावारिस हालत में रखी हुई एक अन्य गुमटी ज़ब्त कर लिया गया l सुन्दर पुर स्थित ब्रिज एन्क्लेव कॉलोनी से प्राप्त शिकायत (कॉलोनी के मार्ग पर ठेला लगा कर मार्ग अवरुद्ध करने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए मौके से ठेला हटवा दिया गया साथ ही वेंडर को सख्त चेतावनी दिया गया कि मार्ग अवरुद्ध ना करें l स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्राप्त शिकायत (कैंट रेल्वे स्टेशन ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से रह कर गंदगी फैलाने वालों को हटाने के सम्बंध में ) को निस्तारित करते हुए पुल के नीचे से सभी खाना बदोशों को हटवा कर रैन बसेरों में विस्थापित किया गया l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 4,300 रू. वसूला गया।
