Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण अमित शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए बांस फाटक स्थित गौतमेश्वर महादेव मंदिर परिसर के मार्ग पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही मंदिर परिसर में अवैध रूप से पशु पालन किया गया है पशु पालक को 01 दिन का समय दिया गया है और पशु चिकित्सा अधिकारी को भी सूचित कर दिया गया l

बेनीपुर स्थित साई बाबा मंदिर के पास स्थित कॉलोनी से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच भवन स्वामिनी को उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु 01 दिन का समय दिया गया l

Loading...

सिगरा फल मंडी से साजन तिराहा, चंदूआ सट्टी, इंग्लिशिया लाइन, कैंट रेल्वे स्टेशन के सामने दोनों तरफ मार्ग पर, मल्दहिया फूल मंडी, फातमान रोड होते हुए वापस सिगरा तक उपरोक्त पूरे मार्ग में भ्रमण कर घोषणा करते हुए सड़क और पटरी खाली करवाया गया साथ ही कैंट रेल्वे स्टेशन के दोनों मार्गों से अवैध रूप से लगे हुए वेंडरों को हटवा कर पूरा मार्ग खाली करवाया गया, फूल मंडी के बाहर से सभी फूल विक्रेताओं को हटवा कर मंडी के अंदर भेजा गया और मार्ग खाली करवाया गया l

अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण किए कुछ दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर उन्हें 1,900 रू जुर्माना भी किया गया l

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page