वाराणसी
नगर निगम पांच विधानसभा क्षेत्रों में कराएगा सीवर और पेयजल कार्य
वाराणसी। नगर निगम की ओर से शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 64.91 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और पेयजल से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 28.17 करोड़ की लागत से 164 कार्य कराए जाएंगे। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 19.16 करोड़ से 139 कार्य होंगे।कैंट विधानसभा क्षेत्र में 40.37 करोड़ की लागत से 184 कार्य प्रस्तावित हैं। रोहनिया में 18.35 करोड़ से 90 कार्य होंगे। सेवापुरी में 8.40 करोड़ की लागत से 61 कार्य किए जाएंगे।
मेयर ने बताया कि कई वार्डों में नए सिरे से इंटरलाॅकिंग का कार्य भी शामिल है। इन सभी प्रस्तावों पर आगामी 26 नवंबर को होने वाली कार्यकारिणी बैठक में चर्चा की जाएगी।
