वाराणसी
नगर निगम का मूल आय-व्ययक वर्ष 2023 – 2024 कार्यकारिणी समिति के समक्ष हुआ प्रस्तुत
वाराणसी। वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में नगर निगम स्थित कार्यकारिणी कक्ष में वाराणसी नगर निगम का मूल आय-व्ययक वर्ष 2023 2024 कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस बजट पर कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण व अधिकारीगण द्वारा कुल 07 घण्टे गहन चिन्तन-मनन के उपरांत बैठक सधन्यवाद समाप्त की गयी। वाराणसी नगर निगम के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट पास किया गया नगर निगम वाराणसी द्वारा मूल आय-व्ययक वर्ष 2023-2024 में लगभग 843 करोड रूपये की धनराशि से नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों हेतु बजट लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिसमें नगर के पार्कों के सुधार हेतु पिछले वर्ष में 30 लाख की धनराशि को बढ़ाकर 05 करोड़ रूपया किया गया जिसमें ओपेन जिम, सुन्दरीकरण व अन्य कार्य कराने का प्रावधि किया गया है। नगर को बन्दर मुक्त करने हेतु धनराशि को पाँच गुना किया गया एवं ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए पौधालाशा का बजट 10 गुना फागिंग मशीन कय करने के लिए बजट दुगना किया गया एवं नगर में महापुरूषों के मूर्तियों पर प्रतिदिन माल्यार्पण करने हेतु सख्ती से कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया जिसपर 05 लाख रूपये का प्राविधान किया गया। नगर निगम में पारर्शिता बढ़ाने के लिए नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोनों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा से लैस करने के लिए 25 लाख रूपये का प्राविधान किया गया साथ ही वार्डो के विकास हेतु पिछली बजट की धनराशि को दुगना किया गया।
बैठक के सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु-
. जलकल के 112 करोड़ रूपये बकाये में एक माह तक सरचार्ज माफ तीन माह में पूरे बकाये की वसूली का लक्ष्य तय किया गया। अन्यथा की स्थिति में नोटिस देकर वसूली करायी जाय।
- शहर में श्वान पंजीकरण शुल्क को 200 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये करने का प्रस्ताव ।
- नगर निगम परिसर में कन्ट्रोल रूम की स्थापना एवं सफाई मित्रों को जी०पी०एस० से लैस करके सफाई व्यवस्था की निगरानी।
- सेवा निवृत्ति के दिन विदाई के दौरान कर्मचारी का सभी पावना का भुगतान करना । • रेलवे स्टेशन और रोडवेज से यात्रीकर की वसूली करने हेतु पत्राचार।
- होटल और हास्टल से यूजर चार्ज।
नगर के विकास हेतु प्रत्येक वार्ड में 25 लाख की धनराशि का आवण्टन । - नगर में प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रत्येक वार्ड में 05 लाख रूपये का प्राविधान
- बैंक्वेट हाल और लॉन से यूजर चार्ज लिया जाय ।
- शराब की दुकानों के पंजीकरण शुल्क 12000 रूपये से बढ़ाकर 30000 रूपये किया गया।
- नगर निगम की सभी दुकानों के किराये में बाजार दर के अनुसार बढ़ोत्तरी हेतु समिति बनाकर कार्यवाही।
- नगर में खराब नलकूपों एवं हैण्डपम्प को रिबोर आवश्यकतानुसार कराया जायेगा।
- निगम निगम के ए और बी० श्रेणी ठेकेदारों का नवीनीकरण शुल्क बढ़ाया गया।
- मृत पशुओं के उठान हेतु धनराशि में बढ़ोत्तरी ।
- नगर निगम मुख्यालय को 100 किलो वाट सोलर से आच्छादित किया जायेगा।
- नगर के सभी यूरिनल को अत्याधुनिक किया जायेगा।
- घाटों के सुन्दरीकरण के हेतु धनराशि का आवण्टन । इसके बाद जल संसाधन विभाग के महाप्रबंधक अरुण कुमार राजपूत ने किया।
नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं समुचित सीवर व्यवस्था के दृष्टिगत 176.85 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया जिसे कार्यकारिणी समिति द्वारा बिना घटाये व बढ़ाये पास किया गया।
बैठक के दौरान उपसभापति सुरेश चौरसिया व कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ नगर आयुक्त शिपू गिरि, अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त मौर्या, मुख्य अभियन्ता मोइनुद्दीन, महाप्रबन्धक जलकल अरूणेन्द्र कुमार राजपूत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एन०पी० सिंह सहित नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
