Connect with us

वाराणसी

नगर निगम करेगा सभी विभागों की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर की स्ट्रीट लाइटों की बार-बार खराबी को देखते हुए नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि किसी भी विभाग द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब होने पर उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम उठाएगा।

हाल ही में ईईएसएल के अधिकारियों और नगर निगम के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।पिछली जांच में पाया गया कि शहर में पांच हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी थीं, जिनमें वीडीए, पीडब्ल्यूडी, पंचायत और अन्य विभागों द्वारा लगाई गई लाइटें शामिल थीं।

Loading...

इन लाइटों के बंद होने पर लोग नगर निगम में शिकायत कर रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड में न होने के कारण उनकी मरम्मत नहीं हो पाई।

अब मेयर अशोक कुमार तिवारी के निर्देशानुसार, सभी विभागों के साथ सामंजस्य स्थापित कर नगर निगम इन स्ट्रीट लाइटों की देखभाल करेगा। अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि जल्द ही सभी लाइटों की मरम्मत पूरी कर दी जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page