Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की बैठक

Published

on

Loading...
Loading...
               

Varanasi: नगर आयुक्त शीपू गिरी द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के संबंध में नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वेक्षण के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विशेष रूप से कूड़े के पृथक्करण तथा डोर टू डोर कूड़े का संग्रहण पर अनुबंधित कंपनी को सख्त चेतावनी के साथ कार्यों में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में अनुबंधित कंपनी को यूजर चार्जेज कि और अधिक वसूली करने तथा समस्त किए जा रहे कार्यों को सिगरा स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर से लिंक किए जाने हेतु समय सीमा निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही काशी 311 एप को क्रियाशील करते हुए नगर निगम के समस्त विभागों की सूचना अपडेट करने को निर्देशित करते हुए आम जनता को सुझाव और सुलभ प्रयोग हेतु स्मार्ट सिटी को आवश्यक निर्देश दिए गए। आम जनता को एक्यूआई तथा सिटी सैनिटेशन के संबंध में प्रतिदिन की सूचना को प्रदर्शित करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम के समस्त कर्मचारी की उपस्थिति बायोमैट्रिक्स प्रणाली से लिया जाना अनिवार्य किया गया|

Loading...


समीक्षा बैठक में गूगल मीट के माध्यम से समस्त 100 वार्डों के नोडल ऑफिसर को निर्देशित किया गया की अपने-अपने वार्डों में उपलब्ध मकानों की संख्या, जनसंख्या के साथ समस्त नगरी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करें। स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छे स्थान लाने हेतु मानक के अनुसार समस्त कार्य करना सुनिश्चित करें। वार्डों में लगे समस्त की ट्रेनिंग कराएं।
समीक्षा बैठक में 10 वार्डों के नोडल ऑफिसर अनुपस्थित पाए गए जिनका स्पष्टीकरण के साथ 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन पी सिंह, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव एवं अजय राम आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page