बलिया
नगरा मलप के सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में मातम
Loading...
Loading...
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तियरा हैदरपुर पोस्ट मलप हरसेनपुर के निवासी और एसएसबी में हेड कांस्टेबल पंकज यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, पंकज यादव गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मईल चौराहा, देवरिया के पास उनकी गाड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।
Loading...
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।पंकज यादव की आकस्मिक मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। एक जांबाज़ सिपाही के निधन से देश ने अपना लाल खो दिया है। बताया गया कि आज रात उनके पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान और सलामी के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
Continue Reading
