अपराध
धोखाधड़ी जालसाजी करने वाला अभियुक्त भेलूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0316/2023 धारा- 419, 420, 467, 468, 471, 147, 323, 504, 427 भादवि थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अकबर अली पुत्र स्व0 बलीउल्लाह निवासी एन15/402 ए -3 मुर्गीया टोला रजानगर बजरडीहा थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 60 वर्ष को कचहरी चौराहा के पास थाना कैण्ट से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
