Connect with us

पूर्वांचल

धान के खेत में वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (चहनियां)। बलुआ थाना क्षेत्र के अगस्तीपुर के रहने वाले मुराहु राम उर्फ मराछु (70 वर्षीय) का शव बुधवार को कटारुपुर में धान के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के एक स्थानीय ने बताया कि वह मंगलवार से ही घर से निकले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, अगस्तीपुर ग्राम सभा के सिकटीपर के रहने वाले मुराहु राम उर्फ मराछु का परिवार में कोई नहीं है। जो दयाद पट्टीदार है भी वो अलग रहते है। मंगलवार को वह कटारुपुर में एक पेड़ के नीचे सायकिल खड़ी कर धान के रास्ते भट्टे पर जा रहे थे। जहां वह काम करते थे। धान के खेत मे मेढ़ के रास्ते जाते वक्त पैर फिसलने से मुंह के बगल पानी में गिर पड़े थे। इनका छड़ी हाथ में था और नाक से खून आ रहा था।

बुधवार को पेड़ के नीचे साइकिल खड़ी देख लोग यही समझे कि आये दिन की भांति भट्टे पर गये होंगे। वहां मौजूद कुछ किसान खेत में खाद फेंकने गये तो शव देख बलुआ पुलिस को सूचना दिया। मौके पर बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संदर्भ में बलुआ एसओ ने बताया कि काफी बुजुर्ग होने के कारण मुंह के तरफ गिरने से पानी मे बेहोश हो गये होंगे। जिससे इनकी मौत हो गयी। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी रिपोर्ट आयेगी उसी के आधार पर कार्यवाही होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page