गाजीपुर
धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Loading...
Loading...
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना प्रभारी दिलदारनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मौजपुर में स्थानीय लोगों को एकत्रित कर उन्हें प्रलोभन देकर इसाई धर्म में परिवर्तित कराने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Loading...
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में (1) ओम प्रकाश राम, पुत्र बाल्मिकी राम, निवासी मौजपुर, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर, (2) रमेश चंद्र कुशवाहा, पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी नरियांव, थाना जमानियां, गाजीपुर और (3) पिंटू राम, पुत्र सुदामा राम, निवासी फरीदपुर, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर शामिल है। अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
Continue Reading
