Connect with us

मऊ

धर्मशीपुर में किसानों को बीज उत्पादन का प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जिले के धर्मशीपुर गाँव में राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर द्वारा ‘बीज ग्राम योजना’ के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के दिशा-निर्देशन में चल रही इस योजना का उद्देश्य वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और कृषि तकनीकों को खेतों तक पहुँचाना है।

संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में वैज्ञानिकों का एक समूह गठित किया गया, जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कल्याणी कुमारी और वैज्ञानिक अमित कुमार दाश शामिल रहे।

Loading...

इस समूह ने किसानों को ‘गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन में बीज उपचार के महत्व’ पर जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 150 किसानों ने भाग लिया, जहां उन्हें क्लस्टर योजना या एफपीओ बनाकर अधिक से अधिक बीज उत्पादन करने और इसे संस्थान तक पहुँचाने के तरीकों से अवगत कराया गया।

इसके अलावा, किसानों को नई-नई फसल प्रजातियों के बारे में जानकारी देकर उन्हें अपने बीज उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत तकनीकों के माध्यम से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के सुझाव दिए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page